राजनीति

Jammu Kashmir Politics: केंद्र शासित प्रदेश को परेशानियों से बाहर निकालने के लिए काम करेगी जम्मू कश्मीर सरकार: फारूक अब्दुल्ला

Jammu Kashmir News: सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार केंद्रशासित प्रदेश को उसकी समस्याओं से बाहर निकालने के लिए काम करेगी, भले ही उसके दुश्मन आलोचना करते रहें।

कहा, दुश्मन हमेशा रहेंगे
फारूक से विधानसभा में हंगामे और विपक्ष के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि सत्तारूढ़ पार्टी वक्फ संशोधन अधिनियम पर प्रस्ताव नहीं लाई। इस पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दुश्मन हमेशा रहेंगे, दुश्मन ऐसा कहते रहेंगे, लेकिन हमें जो काम करना है, हम करेंगे और इस राज्य को मुश्किलों से बाहर निकालेंगे।

सत्तारूढ़ गठबंधन वक्फ संशोधनों को खारिज करने के प्रस्ताव को प्राथमिकता दे : पीडीपी
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा से संसद द्वारा पारित वक्फ अधिनियम में संशोधनों को खारिज करने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने का आह्वान किया। जम्मू कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को आखिरी दिन है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button