PM Modi: पीएम मोदी ने अभिनेता उत्तम को जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि, वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर और जिलाधिकारी से की बात

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला फिल्मों के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार की जन्मशती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार की सदाबहार अदाकारी अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों को उनसे जोड़ती है। उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था। तीन सितंबर 1926 को जन्मे कुमार का निधन 24 जुलाई 1980 को हुआ था।
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर व जिलाधिकारी से बात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के महापौर और जिलाधिकारी से बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोदी को वहां बाढ़ से निपटने के लिए किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी गई। (भाषा)



