Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे ने किया गठबंधन का एलान, देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज

Mumbai Politics: महाराष्ट्र में बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस के गठबंधन की घोषणा की है। वही, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस गठबंधन पर तंज कसा है।
आदित्य ठाकरे बोले, महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा दिन
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के गठबंधन पर कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के लिए यह बहुत बड़ा दिन है और जो भी मुंबई और महाराष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं उनके लिए भी ये बड़ा दिन है। जब-जब भाजपा हारने वाली होती है, तो वे यही बात शुरू करते हैं, धर्म, भाषा और जाति के बारे में। आपने देश में काम क्या किया है ये बताएं।
संजय राउत बोले, यह परिवार है
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के गठबंधन पर कहा कि राजनीति में नंबर शेयरिंग व्यापार होता है। यहां भाईयों में व्यापार नहीं है। यह परिवार है। कांग्रेस से हमने बहुत बार आग्रह किया कि अगर हमें भाजपा को हराना है तो साथ आना होगा।
देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दो पार्टियां जिन्होंने तुष्टिकरण की नीति को अपनाकर अपना वोट बैंक खो दिया और अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक साथ आई है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के पास कोई विचार बचा नहीं है। ये एक साथ आकर अवसरवादिता की राजनीति करते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



