राजनीति
Kerala Politics: ईडी के नोटिस पर माकपा सांसद राधाकृष्णन बोले, राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए हो रहा एजेंसियों का इस्तेमाल

Kerala News: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद के. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल न केवल केरल, बल्कि पूरे भारत में केंद्र के राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है।
ईडी के नोटिस पर बोले माकपा सांसद राधाकृष्णन
राधाकृष्णन ने करुवन्नूर सहकारी बैंक घोटाला मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए मिले ईडी के नोटिस पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह आरोप लगाया। (भाषा)



