देश-दुनिया

UP News: शनिवार को अधिवक्ता नहीं करेंगे काम, कई जिलों में रहेगी हड़ताल, करेंगे प्रदर्शन

हाई कोर्ट बेंच (High Court Bench) की मांग को लेकर कई वर्ष से जारी प्रत्येक शनिवार अधिवक्ताओं की हड़ताल इस शनिवार से नए रूप में दिखाई देगी। अभी हाल में केंद्रीय संघर्ष मां समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक, शनिवार को अधिवक्ता पूर्ण रूप से हड़ताल करेंगे। साथ ही, जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

इसलिए करेंगे हड़ताल
केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच स्थापना की 28 सितंबर को मेरठ में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि हाई कोर्ट बेंच स्थापना न की मांग को लेकर वर्षों से किए जा रहे प्रत्येक शनिवार को कार्य बहिष्कार के आंदोलन को प्रभावी किया जाएगा। पश्चिम के सहित सभी 22 जनपदों में अधिवक्ता न्यायालयों में पूर्ण रूप से हड़ताल करेंगे।

अधिवक्ता डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित दीक्षित के मुताबिक, शनिवार पांच अक्टूबर को सुबह अधिवक्ता डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

वकीलों की हड़ताल की वजह से वादियों को होती है परेशानी
वकीलों की हड़ताल की वजह से कोर्ट में वादियों को परेशानी होती है। उनको फिर से सिर्फ तारीख ही मिलती है। हालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट कई मामलों में वकीलों की हड़ताल को लेकर सख्त भी है। हाई कोर्ट कई बार कह चुका है कि हड़ताल की वजह से कार्य प्रभावित होता है। इसके बावजूद आए दिन हड़ताल होती रहती हैं। आए दिन होने वाली हड़ताल की वजह से अदालतों में काफी केस वर्षों से लंबित पड़े हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button