राजनीति

Delhi Election Result: दिल्ली में झूठ के शासन का अंत, विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ: अमित शाह

Delhi Election Result 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को झूठ के शासन का अंत और विकास व विश्वास के एक नए युग का आरंभ बताया और कहा कि राजधानी के मतदाताओं ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।

जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जनादेश के लिए जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button