देश-दुनिया

Heatwave: उफ ये गर्मी, राजस्थान में पारा 49 के पार, पंजाब, हरियाणा भी भीषण गर्मी की चपेट में, दिल्ली को गर्मी से आंशिक राहत

Weather: राजस्थान में शुक्रवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा और सीमावर्ती शहर गंगानगर में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई कि शनिवार से राज्य के कई इलाकों में मानसून पूर्व मौसमी गतिविधियां शुरू होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में, सिरसा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
हरियाणा और पंजाब के विभिन्न हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और शुक्रवार को सिरसा दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, रोहतक में 43.1 डिग्री, नारनौल में 44.3 डिग्री और भिवानी में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली को भीषण गर्मी से आंशिक राहत, आईएमडी ने आंधी-तूफान, बारिश का अनुमान जताया
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार चार दिनों तक भीषण गर्मी रहने के बाद शुक्रवार को तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए शुक्रवार देर शाम को आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button