क्राइम

UP News: शादी के अगले ही दिन बेटी की हत्या करने के दोषी पिता समेत पांच को उम्रकैद की सजा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बरेली की एक विशेष अदालत ने एक युवती की शादी के अगले ही दिन उसकी हत्या करने के सालभर पुराने मामले में आरोपी उसके पिता और रिश्तेदारों समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 40-40 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

अपर जिला एवं शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) हरेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (त्वरित अदालत) अशोक कुमार यादव की अदालत ने अभियुक्त तोताराम, दिनेश, छेदालाल, पप्पू और खूबकरन उर्फ दोदी को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास व 40-40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

बलिया में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग सुधार गृह भेजे गए
बलिया (Ballia) शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया, जबकि छह साल के एक अन्य आरोपी को रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि मामले में शनिवार को पुलिस ने 13 और 16 साल की उम्र के दो किशोर अपराधियों को बलिया की किशोर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें मऊ के बाल सुधार गृह भेज दिया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button