क्राइम
UP News: बलिया में नाबालिग बेटी की हत्या की दोषी महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बलिया जिले की एक अदालत ने अपनी आठ वर्षीय बेटी की हत्या करके उसका शव गायब करने के ढाई वर्ष पुराने मामले में एक महिला और उसके प्रेमी को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने रविवार को यह जानकारी दी।
जुर्माना भी लगाया
अभियोजन विभाग के प्रभारी संयुक्त निदेशक ने रविवार को बताया कि मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने शनिवार को आरोपी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 15-15 हजार रुपये जुर्माना लगाया। (भाषा)



