राजनीति

Haryana Election: कांग्रेस ने गढ़ी सांपला-किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा व जुलाना से विनेश फोगाट को बनाया उम्मीदवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

अनिल विज बोले, कांग्रेस की सूची में कई दागी लोगों के नाम
अंबाला में भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की एक छोटी सी उम्मीदवारों की सूची आई है, जिसमें कई दागी लोगों के नाम हैं। एक उम्मीदवार अभी भी जेल में है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मामला चल रहा है, जिसमें संपत्ति जब्त की गई है। एक अन्य उम्मीदवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई चल रही है। ये है कांग्रेस पार्टी की पहचान। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि जो कुछ घटित हुआ है, उससे ऐसा लग रहा है कि सब कुछ (पहलवानों का विरोध प्रदर्शन) कांग्रेस ने ही रचा था। कांग्रेस खिलाड़ियों की आड़ में राजनीति कर रही थी जो शर्मनाक बात है।

दिनेश शर्मा ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
भारतीय एथलीट विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि आज लोग कह रहे हैं कि किया आंदोलन इसीलिए किया गया था? क्या दीपेंद्र हुड्डा और उनके पिता पीछे से यही चाल चल रहे थे कि किस तरह से भारत सरकार को बदनाम किया जाए?… वो हरियाणा जो खेलों के लिए, बेटियों के सम्मान के लिए जाना जाता है वहां उन्होंने खेलों का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है। मैं समझता हूं कि हरियाणा की जनता दीपेंद्र हुड्डा को इसका जवाब देगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button