राजनीति

Shashi Tharoor: मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिले शशि थरूर, कहा-सब कुछ ठीक है

Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नाराजगी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि सब कुछ ठीक है तथा सब एकसाथ हैं।

यहां हुई मुलाकात
संसद भवन स्थित खरगे के कार्यालय में यह मुलाकात हुई। शशि थरूर ने इस मुलाकात को बहुत अच्छी, सार्थक और सकारात्मक करार दिया।

कहा, हम सब एक ही पेज पर हैं
शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज कई विषयों पर गर्मजोशी भरी और सार्थक चर्चा के लिए कांग्रेस के प्रेसिडेंट खरगे और राहुल गांधी का धन्यवाद। भारत के लोगों की सेवा में आगे बढ़ते हुए हम सब एक ही पेज पर हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button