Weather Update: दिल्ली और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना, असम में बाढ़ से 6.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसी के साथ मौसम विभाग ने दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम कार्यालय के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश का कहर
जून का महीना खत्म होते-होते देश के तमाम हिस्सों में वर्षा होने लगती है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर आई। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। लोग कई दिनों तक अपने घरों, कार्यालयों, कारखानों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 6.50 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को कुछ सुधार हुआ। बाढ़ प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों में जलस्तर घट रहा है क्योंकि इन इलाकों में रातभर बारिश नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के छह जिलों में अब भी 6.50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। (भाषा)



