देश-दुनिया
Indore Fire: इंदौर में ईवी के चार्जिंग प्वाइंट में धमाके के बाद मकान में लगी आग, आठ लोगों की मौत; सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन मंजिला मकान के बाहर बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को चार्ज किए जाने के दौरान हुए धमाके के बाद इस इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



