राजनीति
Delhi Election 2025: अरबपतियों के ऋण माफ किए जाने पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाए केंद्र: अरविंद केजरीवाल

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि अरबपतियों को दिए गए कर्ज को माफ करने पर रोक लगाने के लिए देशव्यापी कानून बनाया जाए।
केंद्र सरकार की आलोचना की
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हजारों करोड़ रुपये के कॉरपोरेट ऋण माफ करके अमीरों को तरजीह दे रही है। (भाषा)



