राजनीति

Haryana Election Result: हरियाणा में हुई विकास और सुशासन की राजनीति की जीत: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को हरियाणा (Haryana) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘विकास व सुशासन की राजनीति’ की जीत करार दिया और राज्य के लोगों को भरोसा दिया कि वे उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की। इससे पहले भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी।

हरियाणा का हृदय से आभार
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि हरियाणा का हृदय से आभार! भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

वीरभूमि हरियाणा की जनता को नमन
अमित शाह ने एक्स पर लिखा है ति वीरभूमि हरियाणा की जनता को नमन। हरियाणा में भाजपा की यह प्रचंड जीत किसानों, गरीबों, पिछड़ों, जवानों और युवाओं का प्रधानमंत्री मोदीवीरभूमि हरियाणा की जनता को नमन। हरियाणा में भाजपा की यह प्रचंड जीत किसानों, गरीबों, पिछड़ों, जवानों और युवाओं का प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अटूट विश्वास की जीत है। वीरभूमि की जनता ने जाति और क्षेत्र के आधार पर बाँटने वाली कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा के 10 वर्षों के विकास और गरीब कल्याण के ट्रैक रिकॉर्ड को चुना है।

हरियाणा ने कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकारा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन को किसानों, गरीबों, पिछड़ों, जवानों और युवाओं का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास की जीत करार दिया और कहा कि राज्य की जनता ने जाति व क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकार दिया। भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की। इससे पहले, भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी।

हरियाणा के लोगों ने मोदी सरकार के काम के लिए भाजपा को जनादेश दिया: मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और कामकाज के तरीके के कारण हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम रुझानों के अनुसार भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ती दिख रही है और पार्टी 90 में से लगभग 50 पर बढ़त बनाए हुए है।

हरियाणा में समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल : शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतरीन प्रदर्शन से पता चलता है कि समाज को बांटने की कांग्रेस की योजना विफल हो गई है। चौहान ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों और विभिन्न अन्य वर्गों के लिए केंद्र द्वारा की गई कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button