Magh Mela 2026: योगी आदित्यनाथ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Magh Mela: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीर्थराज प्रयाग में रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। योगी ने कहा कि ईश्वरीय गुणों से भरपूर किसी महामानव की दृष्टि, उनका भाव स्वयं के लिए नहीं, स्वार्थ के लिए नहीं, परमार्थ के लिए होता है, यही कार्य इस धरा धाम पर प्रकट होकर रामानंदाचार्य ने किया।
मां गंगा की पूजा-अर्चना की
सीएम योगी ने सनातन आस्था के महोत्सव माघ मेला के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग में पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद योगी ने पुण्य प्रदायिनी मां गंगा की पूजा-अर्चना की। भगवती भागीरथी से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण हों, राष्ट्र-समाज में सद्भाव और समृद्धि का प्रवाह बना रहे तथा चराचर जगत का कल्याण हो। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



