टॉप न्यूजदेश-दुनिया

Nepal Bus Accident: नेपाल में नदी में गिरी बस, 18 पर्यटकों की मौत

नेपाल (Nepal) में एक भारतीय पर्यटक बस शुक्रवार को राजमार्ग से पलटकर 150 मीटर नीचे तेज बहाव वाली मार्सयांगडी नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। मीडिया ने यह जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की यह बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी यह तनहुन जिले के आइना पहारा में राजमार्ग से पलट गई। बस में चालक और सह-चालक समेत 43 लोग सवार थे।

बस में सवार यात्री 104 भारतीय तीर्थयात्रियों के एक समूह का हिस्सा थे, जो दो दिन पहले हिमालयी देश की 10-दिवसीय यात्रा के लिए तीन बसों में सवार होकर महाराष्ट्र से नेपाल गए थे।

40 ​​लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। घटनास्थल पर नेपाल सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।

नेपाल सेना का संचार विभाग के मुताबिक, नेपाल बस दुर्घटना में नेपाल सेना का एक MI-17 हेलीकॉप्टर मेडिकल टीम लेकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के हेलीपैड से तनहुन जिले में घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है।

इस बीच, सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता कुमार न्यूपाने ने पुष्टि की है कि बस दुर्घटनास्थल से 14 शव बरामद किए गए हैं। बाद में चार और शव मिले हैं। हादसे में मरने और घायल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। (भाषा/एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button