Bihar Politics: शत्रुघ्न सिन्हा ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का किया समर्थन

Bihar News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोकसभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर का समर्थन करने का मंगलवार को एलान किया है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है, जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।
जानें, क्या कहा बिहारी बाबू ने
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार में राजनीतिक धमाका। सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर तरह से सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले, सराहे जाने वाले और चर्चा में रहने वाले व्यक्तित्व प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं। पटना, बिहार में उपचुनाव में शामिल होकर उन्होंने राजनीतिक हलकों और पूरे देश की जनता के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। एक बिहारी बाबू होने के नाते, मुझे यह खबर राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प और निश्चित रूप से ज़बरदस्त लगती है। आज सबकी एकता समय की मांग है; उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग, और खासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करेंगे/कर सकते हैं/और उन्हें करना चाहिए। जय बिहार। जय हिंद। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



