क्राइम
Singapore News: सिंगापुर के होटल में पूर्व बाउंसर की हत्या के मामले में भारतीय मूल के पांच व्यक्तियों को जेल की सजा

Singapore Crime: सिंगापुर के एक होटल में पूर्व बाउंसर की हत्या के मामले में भारतीय मूल के पांच लोगों को दो से तीन साल की जेल और बेंत मारे जाने की सजा सुनाई गई।
इन्हें सुनाई गई सजा
श्रीधरन एलंगोवन को 36 महीने की जेल व छह बेंत, मनोजकुमार वेलयानाथम को 30 महीने की जेल व चार बेंत, शशिकुमार पाकिरसामी को 24 महीने की जेल व दो बेंत, पुथेनविला कीथ पीटर को 26 महीने की जेल व तीन बेंत और राजा ऋषि को 30 महीने की जेल व चार बेंत मारे जाने की सजा सुनाई गई। (भाषा)



