Bihar News: प्रशांत किशोर बोले, 2025 में 243 सीटों पर लड़ेगा जन सुराज

भारत (Bharat) में बिहार के पटना में रविवार को जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा है 2025 में जन सुराज 243 सीटों पर लड़ेगा और कम से कम 40 सीट पर महिलाओं को आगे किया जाएगा।
कहा, 2030 में 80 महिलाओं को जन सुराज से नेत्री बनाएंगे
उन्होंने कहा है कि 2030 में 70-80 महिलाओं को जन सुराज से नेत्री बनाया जाएगा। ये कोई महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी, ये महिलाओं को सही मायनों में नेत्री बनाने का प्रयास है। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी, तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है।
जब जन सुराज की सरकार बनेगी, तब किसी को नौकरी के लिए बिहार छोड़ कर नहीं जाना पड़ेगाः प्रशांत किशोर
उन्होंने कहा कि 2025 में जब जन सुराज की सरकार बनेगी, तब किसी को मजबूरी में 10-12 हजार की नौकरी के लिए बिहार छोड़ कर नहीं जाना पड़ेगा हमने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



