देश-दुनिया

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में पिकनिक मनाने गए आठ युवक नदी में डूबे

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, गंगानगर में पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां सीमावर्ती गंगानगर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तेज गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान गंगानगर में 47.3 डिग्री, बीकानेर में 45.8 डिग्री, चुरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.2 डिग्री, जैसलमेर में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, अलवर व पिलानी में 44.4 डिग्री, संगरिया में 44.1 डिग्री और करौली में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button