राजनीति
जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे।
कहा, ये भाजपा की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु
अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे। आज जो हुआ वो सिर्फ बाबासाहेब का ही नहीं, उनके दिए संविधान का भी अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु है। (भाषा)



