देश-दुनिया

National Unity Day: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को दिलाई एकता की शपथ

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के प्रतिभागियों को शुक्रवार को एकता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी सुबह गुजरात के नर्मदा जिले में एकता नगर के निकट पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पहुंचे और भारत के लौह पुरुष को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह एक निकटवर्ती स्थल के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने उपस्थित लोगों को एकता दिवस की शपथ दिलाई तथा राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का अवलोकन किया।

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई
इस शपथ के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शपथ में देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने के महत्व पर भी जोर दिया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button