देश-दुनिया
Acid Attack Case: उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालयों से देशभर में लंबित तेजाब हमले के मुकदमों का मांगा ब्योरा

Supreme Court News: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सभी उच्च न्यायालयों को निर्देश दिया कि वे देश भर में तेजाब हमले के मामलों से संबंधित लंबित मुकदमों का ब्योरा चार सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें।
कहा, तेजाब हमले का मामला 16 वर्षों से लंबित रहना शर्मनाक
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की एक अदालत में तेजाब हमले का एक मामला 16 वर्षों से लंबित रहने को शर्मनाक करार दिया। (भाषा)



