Delhi Assembly Election: आतिशी बोलीं, दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की योजना 10-15 दिन में होगी शुरू

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को शहर की महिलाओं को 1000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को अगले 10 से 15 दिन में शुरू करने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि सरकार पंजीकरण प्रक्रिया पर काम कर रही है, इसलिए इसे 10 से 15 दिन में शुरू किया जाएगा।
चुनाव के बाद महिलाओं को वित्तीय सहायता 1000 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की और कहा कि यदि चुनाव के बाद वह सत्ता में लौटती है तो मासिक सहायता राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी। केजरीवाल की पार्टी तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। (भाषा)



