राजनीति

Satara Suicide Case: महाराष्ट्र के सतारा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में राहुल गांधी बोले, अब डर नहीं न्याय चाहिए

Satara Doctor Suicide Case: महाराष्ट्र के सतारा में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में राहुल गांधी ने भाजपा पर रविवार को जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि हम न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत की हर बेटी के लिए अब डर नहीं, न्याय चाहिए।

कहा, यह घटना अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी
राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर एक डॉक्टर की आत्महत्या किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है। एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई। जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ सबसे घिनौना अपराध किया। उसके साथ बलात्कार और शोषण किया।

यह आत्महत्या नहीं संस्थागत हत्या
रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर भ्रष्टाचार का दबाव डालने की कोशिश भी की। सत्ता संरक्षित आपराधिक विचारधारा का ये सबसे घिनौना उदाहरण है। यह आत्महत्या नहीं संस्थागत हत्या है। जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? डॉक्टर की मौत इस भाजपा सरकार के अमानवीय और संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है। हम न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत की हर बेटी के लिए अब डर नहीं, न्याय चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button