West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने घोषित किए 291 उम्मीदवार, जानें-कौन कहां से लडे़गा चुनाव

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। टीएमसी ने कालिम्पोंग, कर्सियोंग दार्जिलिंग सीट अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम के लिए छोड़ दी है। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लडे़ंगी।

तृणमूल प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि पार्टी राज्य की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन में बनर्जी ने कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ियों की शेष तीन सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाला भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) चुनाव लड़ेगा।

बंगाल में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा।

बंगाल में इस बार चार मई को मतगणना होगी।

बंगाल में सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

बंगाल में चुनावी जीत के आरोपों का दौर शुरू हो गया है।

बंगाल में सभी दल अपनी-अपनी जीत की कोशिश में जुट गए हैं।

बंगाल में इस बार प्रमुख मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच है।

इस बार सबकी नजर बंगाल चुनाव पर है।

भाजपा ने भी बंगाल में जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

अब गर्मी के साथ बंगाल का सियासी पारा भी बढ़ने लगा है।

बंगाल में भाजपा ने धुंआधार प्रचार शुरू कर दिया है।

बंगाल में 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी भाकपा (माले) लिबरेशन : दीपांकर भट्टाचार्य
भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि पार्टी वाम मोर्चे के हिस्से के रूप में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने में विफल रहा है कि पश्चिम बंगाल में 60 लाख से अधिक विचाराधीन मतदाता चुनाव में मतदान कर सकेंगे। बंगाल में इस बार रोकच चुनावी मुकाबले होने के आसार हैं।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



