देश-दुनिया

Ranveer Allahabadia: कौन है रणवीर इलाहाबादिया, जिनके विवादित बयान पर मचा बवाल

RanveerAllahbadiaControversy: रणवीर अल्लाहबादिया अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर फिर विवादों में हैं। वह यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट है, जिसके यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर हैं। वह बीयरबाइसेप्स के नाम से यह शो करता है। उसने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और द्वारकादास जे. संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से शिक्षा पूरी की। उन्हें फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में भी शामिल किया गया।

रणवीर के घर पहुंची पुलिस
इलाहाबादिया अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पहले भी विवादों में रह चुका है। इस बार उसने टिप्पणी समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में दी। यूट्यूबर ने माता-पिता व परिवार को लेकर अश्लील कमेंट किया। इसके बाद यूट्यूबर रणवीर, कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा व शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गईं। अब मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची है।

गायक बी प्राक ने इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने से किया इनकार
गायक बी प्राक ने इलाहाबादिया की घटिया सोच की आलोचना करते हुए उनके पॉडकास्ट में शामिल होने से इनकार कर दिया है। रणवीर द्वारा एक रियलिटी शो में की गई टिप्पणी के बाद यह विवाद पैदा हुआ है।

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांगी
इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सोमवार को व्यापक पैमाने पर आलोचना होने के बाद यूट्यूबर ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें कॉमेडी नहीं आती। टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं, कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने नाराजगी जताई तथा उन्हें अशिष्ट, अश्लील एवं आपत्तिजनक बताया। लोगों का कहना है कि रणवीर इलाहाबादिया को इस तरह से बयान नहीं देने चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button