राजनीति

Bihar Politics: तेजप्रताप यादव बोले, जयचंद जैसे लालची लोग मेरे साथ कर रहे हैं राजनीति

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने रविवार को दावा किया कि पार्टी में कुछ लालची लोग उनके खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। तेजप्रताप को 25 मई को उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध तोड़ दिए थे।

अनुष्का के भाई ने तेज प्रताप को राजद से निकाले जाने की निंदा की
तेजप्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निकाले जाने की निंदा करते हुए आकाश यादव ने मंगलवार को अपनी बहन अनुष्का यादव के चरित्र हनन पर अफसोस जताया। अनुष्का के साथ बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप की तस्वीर सोशल मीडिया पर यह कहते हुए साझा की गई थी कि वे 12 साल से रिश्ते में हैं हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया। आकाश ने तेज प्रताप के इस दावे की भी जांच की मांग की कि उनका फेसबुक पेज जिस पर यह फोटो शेयर की गई थी, हैक हो गया था।

राजद से निष्कासित तेजप्रताप ने भतीजे के जन्म पर छोटे भाई को बधाई दी
बिहार के पूर्व मंत्री और हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को छोटे भाई तेजस्वी यादव को उनके दूसरे बच्चे के जन्म पर बधाई दी।

मेरे पोते का नाम इराज रखा गया : लालू
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री के दूसरी बार माता-पिता बनने के एक दिन बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपने पोते के नाम की घोषणा की। उन्होंने अपने पोते का नाम इराज लालू यादव रखा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button