खेल-मनोरंजन
IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद होने के बाद से मौजूदा आईपीएल के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे।
25 मई को कोलकाता में होना था समापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने लीग के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है, तब क्रिकेट चलता रहे। लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था। (भाषा)



