Diwali: दीवाली पर ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा; मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की कृपा से सबका होगा कल्याण

देशभर में दीपावली (Deepawali) का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। दीवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन के लिए बृहस्पतिवार शाम 6:27 बजे से 8:23 बजे तक का मुहूर्त शुभ है। दीपावली की शाम लक्ष्मी पूजन के लिए ईशान कोण या उत्तर दिशा सर्वोत्तम मानी जाती है। पूजा के स्थान की साफ-सफाई कर स्वास्तिक बनाएं। एक कटोरी में चावल रखें। लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। लक्ष्मी, गणेश, सरस्तवी और भगवान विष्णु व राम सहित सभी देवी-देवताओं का सच्चे मन से पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

पीएम मोदी ने दी दीवाली की शुभकामनाएं, कच्च में सैनिकों संग मनाया त्योहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) और भगवान श्री गणेश (Lord Ganesh) की कृपा से सबका कल्याण हो। पीएम मोदी ने कच्छ में बीएसएफ सशस्त्र बलों के साथ दीवाली मनाई।
दीवाली पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने मिठाइयों का किया आदान-प्रदान
भारत (Bharat) और चीन (China) के सैनिकों ने दिवाली के अवसर पर बृहस्पतिवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) समेत कई सीमाओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्वी लद्दाख में डेमचोक एवं देपसांग में दो टकराव वाले बिंदुओं पर दोनों देशों की सेनाओं की वापसी के एक दिन बाद यह पारंपरिक प्रथा देखी गयी। इस सहमति से चीन और भारत के संबंधों में मधुरता आई है।

दिल्ली पुलिस ने दीवाली पर सुरक्षा कड़ी की, पटाखे जलाने के खिलाफ निगरानी बढ़ाई
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) शहर में पटाखे जलाये जाने के खिलाफ कड़ी नजर रख रही है और खुफिया जानकारी के बाद हाई अलर्ट पर है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिवाली के अवसर पर शहर में पटाखों की बिक्री और खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और सरकारी अधिकारियों की कुल 377 टीम तैनात की गई हैं।

दीपावली की सुबह दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ रही
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली की सुबह वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही।
भारत और अमेरिका के बीच साझा मूल्यों को प्रदर्शित करती है दीवाली: रिचर्ड वर्मा
अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि प्रकाश पर्व दीवाली भारत और अमेरिका के बीच साझा मूल्यों को प्रदर्शित करता है। (भाषा)
यह भी पढ़ेंः Diwali 2024: दीपावली पर ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा; मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा



