क्राइम
Punjab Crime: पंजाब में आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में लिपिक गिरफ्तार

पंजाब (Punjab) के होशियारपुर में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार के कार्यालय में तैनात एक लिपिक को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लगा ये आरोप
ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जसविंदर सिंह पर आरोप है कि एक जनवरी, 2002 से 31 दिसंबर, 2016 तक की अवधि के दौरान उन्होंने 1.23 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन इस अवधि के दौरान उनकी कुल आय केवल 88.15 लाख रुपये थी। (भाषा)


