देश-दुनिया

Delhi News: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की दी सलाह

Yamuna River: पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में बारिश और बाढ़ की वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम तक इसके 206 मीटर के निकासी चिह्न तक पहुंचने का अनुमान है, जिसके मद्देनजर प्राधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है।

ओआरबी पर यमुना का जलस्तर 204.87 मीटर तक पहुंचा
हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर यमुना का जलस्तर 204.87 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर है और जलस्तर 206 मीटर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया जाता है। देश के कई राज्य मानसून की बारिश और बाढ़ से परेशान हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button