देश-दुनिया
BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद

BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक कल्याण की साझा भावना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन में 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेता तथा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
ब्रिक्स 2026 के लिए मंच तैयार: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स 2026 के लिए मंच तैयार है और भारत संबंधों को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने एवं साझा समृद्धि को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श के लिए आए अन्य देशों के नेताओं का स्वागत कर रहा है।



