खेल-मनोरंजन

Rashmika Mandana: जानें, कौन हैं रश्मिका मंदाना, जिन्हें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) को मंगलवार को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। आई4सी भारत में साइबर अपराध से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक पहल है।

जानिए, कौन हैं रश्मिका मंदाना
कर्नाटक में पांच अप्रैल 1996 को पैदा हुईं रश्मिका मंदाना के पिता कॉफी एस्टेट के मालिक हैं। रश्मिका की एक छोटी बहन शिमन मंदाना भी हैं।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
पुष्पा से लेकर एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं रश्मिका मंदाना ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने साल 2014 में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस कॉम्पीटिशन जीता था। इसी के साथ उनका मॉडलिंग करियर शुरू हो गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button