राजनीति

UP Politics: योगी आदित्यनाथ बोले-जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनजातीय समाज के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की डबल इंजन सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और जनजातीय समाज को मुख्यधारा के विकास का अग्रणी भागीदार बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम
धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय बाहुल्य जिले सोनभद्र के चोपन में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल स्मरण का नहीं, बल्कि जनजातीय गौरव को विकास से जोड़ने का है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button