शहर-राज्य
Mathura News: शेयर बाजार में 15 लाख रुपये गंवाने पर युवक ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में एक युवक ने शेयर बाजार में 15 लाख रुपये का नुकसान होने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अब मैं किसी का पैसा नहीं लौटा सकता, इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं
पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय अभिषेक ने मरने से पहले अपने पिता के मोबाइल फोन पर संदेश भेजा कि पिता जी मुझे माफ कर दीजिए। मैंने आपका और दूसरों का पैसा बर्बाद कर दिया। अब मैं किसी का पैसा नहीं लौटा सकता। इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं। (भाषा)



