राजनीति

Independence Day: ममता बनर्जी बोलीं, प्रत्येक भारतीय के सम्मान को बनाए रखने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे

Independence Day 2025: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता के रेड रोड पर तिरंगा फहराया। ममता ने कहा कि वह हर भारतीय के सम्मान को बनाए रखने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एक बार विदेशी शासकों के अत्याचारों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ था और वह किसी भी अन्याय के खिलाफ लड़ता रहेगा।

भाजपा शासन में भारत वास्तव में स्वतंत्र नहीं: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लगभग आठ दशक पहले ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद भी केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के तहत भारत वास्तव में स्वतंत्र नहीं है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेहाला और हाजरा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुई बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों से मतदान का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अन्य मौलिक अधिकार छीन रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button