शहर-राज्य
Suspended: बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर हुए निलंबित

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्वास्थ्य केंद्र के पांच कर्मचारियों को बिना अनुमति काम से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी हुए निलंबित
अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोहन घुगे ने डोंबिवली के निकट निलजे गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में तैनात पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। (भाषा)



