देश-दुनिया

Digital Arrest: देवेंद्र फडणवीस बोले-डिजिटल अरेस्ट के झांसे में न आएं, रहें सतर्क

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल अरेस्ट एक धोखाधड़ी है और कानूनी रूप से मान्य नहीं है। उन्होंने लोगों से साइबर चोरी से सावधान रहने की अपील की।

लगातार बढ़ रहे हैं डिजिटल अरेस्ट के मामले
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध का एक ऐसा स्वरूप है, जिसमें धोखेबाज कानून प्रवर्तन या अदालत के अधिकारी या सरकारी एजेंसियों के कर्मचारी बनकर ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिये पीड़ितों को धमकाते हैं। वे पीड़ितों को बंधक बनाकर उन पर पैसे देने का दबाव बनाते हैं। डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

1930 पर करें शिकायत
अगर किसी को डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा कोई फोन या वीडियो कॉल आता है, तो उन्हें तुरंत 1930 पर कॉल करके इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button