National Herald Case: मल्लिकार्जुन खरगे बोले-नेशनल हेराल्ड मामले में नई प्राथमिकी राजनीतिक प्रतिशोध, न्यायपालिका करेगी इंसाफ

National Herald Case: कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में नई प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उसे विश्वास है कि न्यायपालिका इस राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न के प्रयासों पर इंसाफ करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 12 साल बाद अचानक कांग्रेस को निशाना बनाने वाले पुराने मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कहा, जब फैक्ट्स खत्म हो गए, तो ड्रामा शुरू हो गया
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 12 साल बाद अचानक पुराने केस में गांधी परिवार पर कांग्रेस को टारगेट करते हुए एक नई एफआईआर दर्ज की गई। सिर्फ इसलिए क्योंकि मोदी सरकार और ईडी के पास नए आरोपों का स्टॉक खत्म हो गया था। जब फैक्ट्स खत्म हो गए, तो ड्रामा शुरू हो गया। चुनिंदा केस, नए आरोप, और विरोधियों को कटघरे में खड़ा करने की एक छिपी हुई कोशिश। हमें भरोसा है कि ज्यूडिशियरी इस पॉलिटिकल बदले और बिना सोचे-समझे परेशान करने की कोशिशों को समझ जाएगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



