शहर-राज्य

Bareilly News: चंद्रशेखर आजाद को बरेली जाने से रोका, बरेली मंडल में हाई अलर्ट; ड्रोन से हो रही निगरानी

Vijayadashami: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छुटमलपुर निवासी और लोकसभा में नगीना संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद चंद्रशेखर आजाद को हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए बरेली जाने से रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन के अनुसार, आजाद बुधवार देर रात छुटमलपुर के हरिजन कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पुलिस ने कथित तौर पर उनसे बरेली न जाने का अनुरोध किया।

बरेली पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च
वही, एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में बरेली पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

दशहरा से पहले बरेली मंडल में हाई अलर्ट, ड्रोन से हो रही निगरानी
दशहरा उत्सव के मद्देनजर बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन के जरिये निगरानी की जा रही है। यह कदम पिछली 26 सितंबर को बरेली में पुलिस और भीड़ के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद उठाया गया है। गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव और लाठीचार्ज में कुछ पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। यह हिंसा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां द्वारा आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द किए जाने के बाद शुरू हुई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button