क्राइम
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 25 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ढेर

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया है। रेणुका के सर पर 25 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (एजेंसियां)



