राजनीति

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप, भाजपा का पलटवार

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने पलटवार किया है।

कहा, मैंने अपना काम किया, भाजपा पर साधा निशाना
त्यागराज स्टेडियम में महिला अदालत कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दस साल पहले आपने मुझे दिल्ली में स्कूल, अस्पताल और जलापूर्ति बेहतर करने की जिम्मेदारी दी थी और मैंने अपना काम किया। लेकिन आपने सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा और अमित शाह को दी, जो विफल रहे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button