देश-दुनिया

New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में इन लोगों की हुई मौत

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ का आयोजन किया गया है) जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में इन लोगों की हुई मौत
रिया सिंह (07) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर (दिल्ली)
बेबी कुमारी (24) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन (दिल्ली)
मनोज (47) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई (दिल्ली)
पूनम (34) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव
ममता झा (40) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई (दिल्ली)
संगीता मलिक (34) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवाणी (हरियाणा)
आहा देवी (79) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर (बिहार)
पिंकी देवी (41) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार (दिल्ली)
शीला देवी (50) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार (दिल्ली)
व्योम (25) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना (दिल्ली)
पूनम देवी (40) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण (बिहार)
ललिता देवी (35) पत्नी संतोष निवासी परना बिहार
सुरुचि (11) पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार)
कृष्णा देवी (40) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर (बिहार)
विजय साह (15) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर (बिहार)
नीरज (12) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली (बिहार)
शांति देवी (40) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा (बिहार)
पूजा कुमार (8) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा (बिहार)

रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के पीड़ितों के लिए की मुआवजे की घोषणा
रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की रविवार को घोषणा की। रेलवे ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button