देश-दुनिया
Donald Trump: कतर में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत-पाकिस्तान में तनाव खत्म करने में मदद का किया दावा

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म करने में मदद की।
यह कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ने
कतर में अल-उदीद वायुसेना अड्डे पर अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वैसे तो मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने ऐसा किया, लेकिन मैंने पिछले हफ्ते पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव खत्म करने में निश्चित रूप से मदद की, जो लगातार बढ़ता जा रहा था। उन्होंने कहा कि अचानक आपको अलग तरह की मिसाइल (दोनों देशों में तनाव) नजर आती हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इसे (तनाव को) खत्म करने में मदद की। (भाषा)



