Delhi News: दिल्ली में थाने के बाहर से छात्र की स्कूटी चोरी करने के आरोप में नाबालिग समेत दो पकड़े

Delhi Crime: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक थाने के बाहर खड़ी छात्र की स्कूटी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जानें, क्या है मामला
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अमन उर्फ ढींगर (23) और एक नाबालिग के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि ये दोनों आरोपी सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाकर की गई चोरी समेत कई वारदातों में शामिल थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरके पुरम थाना परिसर में स्थित दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने तीन अप्रैल को थाने के सामने सड़क पर स्कूटी खड़ी की थी। अधिकारी ने बताया कि जब छात्र शाम करीब साढ़े सात बजे लाइब्रेरी से लौटा तो वाहन गायब था। (भाषा)



