राजनीति
Birsa Munda Jayanti 2025: पीएम मोदी ने आदिवासियों की अनदेखी के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

Birsa Munda Jayanti: गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आदिवासियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनके योगदान को मान्यता नहीं दी। स्वतंत्रता के बाद पार्टी के 60 साल के शासन के दौरान उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया।
गुजरात के डेडियापाड़ा में पीएम ने की जनसभा
आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात में नर्मदा के डेडियापाड़ा में एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि की है। खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



