देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, जलभराव; थमी वाहनों की रफ्तार

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर कई हिस्सों में मंगलवार भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया। जलभराव और जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी में अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोग हैरान रह गए। नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश की वजह से गलियों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया तथा हल्की गरज व बिजली के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया।

दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पहला परीक्षण मौसम की खराब स्थिति के कारण स्थगित
दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पहला परीक्षण मौसम की खराब स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया, जबकि इस प्रयोग के लिए क्लाउड-सीडिंग उपकरणों से लैस विमान मेरठ में तैयार खड़ा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार होते ही परीक्षण किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों और कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की एक तकनीकी टीम के साथ सोमवार को विमान का निरीक्षण किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षण के लिए आवश्यक सभी प्रणालियां मौजूद हों। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button