राजनीति

Jharkhand Politics : झामुमो नीत सरकार वोट बैंक के लिए झारखंड में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही : भजनलाल शर्मा

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भजनलाल शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो नीत सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और ‘वोटबैंक सुरक्षित’ करने के लिए राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है।

भजनलाल शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ‘ वंशवाद की राजनीति को प्रोत्साहित’ कर रहे हैं और सभी दल अपने नेताओं के ‘परिवार के सदस्यों के विकास और समृद्धि’के लिए काम कर रही हैं।

कुछ मुख्यमंत्री झारखंड में वोट के लिए आए हैं, जबकि उनके राज्य बाढ़ की चपेट में हैं: हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर परोक्ष हमला करते हुए शनिवार को कहा कि जब ‘‘कुछ राज्य’’ बाढ़ की चपेट में हैं, तो उनके मुख्यमंत्री वोट के लिए यहां डेरा डाले हुए हैं।

हेमंत सोरेन ने रांची में एक सरकारी समारोह में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए दावा किया कि चुनाव नजदीक आते ही झारखंड पर “गिद्ध” मंडराने लगे हैं । (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button